गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता विवादित भोजपुरी फिल्म 'पंडिताइन की लव स्टोरी' अब नहीं बनेगी। इस फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता ने फिल्म निर्माण से हाथ पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने फिल्म के नाम को लेकर उठे विवाद के बाद ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। माफी मांगने का एक वीडियो भी निर्माता ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

फिल्म के नाम पर विवाद यह जानकारी सपा नेता व अभिनेत्री काजल निषाद के पति संजय निषाद ने दी। संजय निषाद भी भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रह चुके हैं। फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। केस में संजय निषाद को भी आरोपी बनाया गया था। फिल्म के निर्माता हिमसूर्या म्यूजिकल एंड इंटरटेनमेंट के मालिक सोम लाल यादव ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वही फिल्म में मुख्य अभिनेता भी थे...