कानपुर, जून 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इरिगेशन चैनल टूटने के बाद 15 जून से रोज 21 करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। दूसरी तरफ नगर निगम इरिगेशन चैनल की मरम्मत के नाम पर तीन दिन से सिर्फ मिट्टी भर रहा है। काम की गति देखकर यही कहा जा रहा है कि इरिगेशन चैनल की मरम्मत में अभी कम से कम चार दिन और लगेंगे। 17 जून बुधवार की शाम सवा छह बजे नगर निगम की जेसीबी इरिगेशन चैनल की दीवार में मिट्टी भरने का काम कर रही थी। मिट्टी भराई का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण होने के बाद ही दीवार बनाने का काम शुरू होगा। जानकारों का कहना है कि दीवार बनाने का काम पूरा होने के बाद 24 घंटे मसाला सूखने में लगेगा। इसके बाद ही दोबारा इरिगेशन चैनल में एसटीपी से पानी छोड़ा जा सकेगा。 यह भी पढ़ें- सड़क पर नाले का पानी भरने से मोहल्ला शे...