गंगापार, मई 18 -- गत 13 मई की शाम से जला पड़ा देवहटा गांव का ट्रांसफार्मर आज तक बदला नहीं जा सका, जिससे इस ट्रांसफॉर्मर से बिजली पाने वाले उपभोक्ताओं की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। गांव के कुलदीप यादव सहित कई ने बताया कि तेज तूफान से बिजली के तार एक दूसरे से सट गए थे, जिससे हाई वोल्टेज दौड़ गया, ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर के फुंक जाने से रात के समय घुप्प अंधेरा छाया रहता है। जिससे किसी भी दिन अनहोनी हो सकती है। बताया कि इस समय दिन के समय तेज धूप होने से सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...