मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरनगर चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सरकार और चीनी कारोबारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन गन्ना किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। गन्ने का भाव बढ़ाया जाना चाहिए। किसानों को बढ़ी कीमत के अनुरूप ब्याज दिया जाना चाहिए, ताकि इसका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके।राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने का रेट तो नहीं बढ़ा है, लेकिन चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चीनी व्यापारियों और बड़े स्टॉक होल्डरों के पास पहुंचने के बाद कीमतों को बढ़ाने और घटाने का खेल चलता है। यह भी पढ़ें- चीनी की कीमत ऐसे में सरकार को खाद्य क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और चीनी की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ची...