बस्ती, जून 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे गेट संख्या 218 को बंद करने की योजना फिलहाल टल गई है। तकनीकी कारणों से यहां प्रस्तावित अंडरपास का काम रोक दिया गया है। रेलवे ने 40 लाख की लागत से डाली गई शीट पाइल भी उखाड़ दी है। गोरखपुर-लखनऊ रेल खण्ड पर बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे गेट संख्या 218 पर ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से अक्सर जाम लगता है, इससे निजात के लिए रेलवे ने यहां अंडरपास बनाने का प्रस्ताव किया था। करीब आठ महीने पहले काम शुरू हुआ और अंडरपास की साइड वॉल के लिए दोनों तरफ शीट पाइल डाल दी गई थी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक मिट्टी जांच और ड्रेनेज की नई रिपोर्ट में तकनीकी खामी सामने आई है। यहां की मिट्टी अंडरपास के लोड के लिए उपयुक्त नहीं मिली। साथ ही बरसात में जलभराव की समस्या भी बनी रहेगी...