आगरा, जनवरी 22 -- रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार क्षेत्र में संचालित महाकवि सूरदास दृष्टिबाधित विद्यालय बंद नहीं होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड़ ने गुरुवार को विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों से मुलाकात की और विद्यालय संचालन से जुड़े विषयों पर प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा और इसके सुचारु संचालन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। साथ ही विद्यालय की मान्यता से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी संचालकों को दी। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा, मनीष धाकड़, ताहिर हुसैन, बिल्लू चौहान और दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...