बांदा, अक्टूबर 6 -- बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात मामले में मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सुनवाई होनी थी। विधायक व उनकी पत्नी निकहत सहित अन्य आरोपियों के न पहुंचने पर आरोप तय नहीं हो सके। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तरफ से माफी हाजिरी का प्रार्थनापत्र दिया। अब 15 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। भ्रष्टाचार की विशेष अदालत में मंगलवार को आरोपी विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निकहत अंसारी सहित अन्य आरोपियों का इंतजार होता रहा, लेकिन तीन बजे तक दोनों के न पहुंचने पर उनके अधिवक्ता ने माफी हाजिरी का प्रार्थनापत्र न्यायालय में दिया। आरोपी नियाज और आगरा की केंद्रीय जल में बंद जगमोहन पिछली सुनवाई में छह अक्टूबर को कोर्ट पहुंचे थे और हाजिरी लगाई। इस बार वह भी नहीं आए। जबकि विधायक अब...