गंगापार, जून 5 -- मांडा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर कुंओं और हैंडपंपों के सूखने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर साल गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र के तमाम गांवों में स्थानीय प्रशासन को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराना पड़ता है, लेकिन अभी टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरु नहीं हुई है। कुंओं और हैंडपंपों के सूखने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। क्षेत्र के पूरा पांडेय ग्राम पंचायत के आदिवासी बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण महीनों से बेलन नदी के पानी ही पी रहे हैं। मजबूरन इनको बेलन नदी में ही स्नान व नित्य क्रिया भी करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सोलर जलमीनार खराब, सोहराय कित्ता के ग्रामीण पेयजल संकट से परेशान जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र के उपरौध कहे जाने वाल...