बगहा, मई 29 -- बेतिया । बेतिया नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जब बोर्ड की बैठक में नगर निगम की मेयर गरिमा देवी शिकारिया, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में पहुंच गए। लेकिन एक भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंच सके। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद वोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया गया। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई भी पार्षद बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंच सका। ऐसे में पार्षदों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। बैठक में पदाधिकारी पहुंचे गए थे हम लोगों ने डेढ़ घंटे तक पार्षदों के आने का इंतजार किया बाद में 3.30 बजे के बाद बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया गया। इधर एक साथ सभी पार्षदों के बोर्ड की बैठक से गायब हो ज...