नहीं पहुंचा एक भी पुलिस गवाह, पशु तस्करी में चारों आरोपी बरी
रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। पशु तस्करी और गोवंश क्रूरता से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस और अभियोजन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब साढ़े तीन साल तक चले ट्रायल के दौरान पुलिस एक भी गवाह अदालत में पेश नहीं कर सकी, जिसके बाद अदालत ने सभी चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह फैसला अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने सुनाई। मामला ठाकुरगांव थाना से संबंधित था। प्राथमिकी के अनुसार, 12 अक्तूबर 2021 को पुलिस ने इटाहे मोड़ के पास 75-80 गोवंशीय पशुओं को कथित रूप से अवैध तरीके से ले जाते हुए आफताब अंसारी, शाकिर अंसारी, अफरोज अंसारी और तौफीक अंसारी को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि पशुओं को वधशाला ले जाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.