सहरसा, जनवरी 3 -- महिषी एक संवाददाता । प्रखण्ड क्षेत्र के अधिकतर पंचायतों में सरकार का सबसे महत्वपूर्व व जनोपयोगी योजना हर घर जल का नल सफेद हाथी साबित हो रहा है। महिषी उत्तरी, झाड़ा सहित कई अन्य पंचायतों के लोगों ने बताया कि हमारे पंचायतों में पानी की टंकी तो लगी है। नल भी लगाया गया है, लेकिन उन नलों से पानी का सप्लाई आजतक नहीं हुआ है। झाड़ा की समिति सदस्य कोमल कुमारी ने बताया कि इस पंचायत में 11 वार्ड है, लेकिन एक भी वार्ड में पानी नहीं चलता है। कुछ इसी तरह का हल अन्य पंचायतों का भी है। प्रखण्ड क्षेत्र में नल जल योजना फ्लॉप होने के कारण सरकार को हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सपना अधूरा रह गया है। नल से जल नहीं निकलने के कारण लोगों को खासकर दियारा क्षेत्र के वाशिंदों को चापाकल का दूषित पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है। लोगों ने विभागीय अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.