नहीं निबट पा रहे राजस्व के मामले, फरियादी परेशान
गंगापार, मार्च 23 -- शनिवार को ईद का अवकाश होने से सपूर्ण समधान का आयोजन सोमवार को आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र प्रताप यादव की अगुवाई में हुए इस आयोजन में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुल 180 फरियादियों ने अपनी समस्या से संबधित शिकायतें व प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे। जिसमें राजस्व के सबसे अधिक 78, पुलिस के 35, विकास 16, समाज कल्याण के दो, स्वास्थ्य विभाग के एक के अलावा अन्य 48 मामले पहुंचे। मौके पर उपस्थित रहे तहसीलदार प्रेम नारायण प्रजापति, नायब तहसीलदार नंदलाल, नायब तहसीलदार राम अवध शाह ने बारी-बारी से सभी के प्रार्थना पत्रों व शिकायती पत्रों का अवलोकन कर संबधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का त्वरित निस्तारण करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.