श्रावस्ती, दिसम्बर 27 -- श्रावस्ती,टीम। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी सूर्यदेव बाहर नहीं निकले और गलन भरी ठंड बनी रही। कोहरे और बदली के कारण दोपहर में भी शाम की तरह अंधेरा छाया रहा। गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया था और धूप निकल आई थी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। लेकिन शाम होते ही चारो ओर घना कोहरा छा गया था। जिसके कारण सड़क पर निकलना दूभर हो गया। रात का तापमान आठ डिग्री से भी नीचे चला गया। इसी तरह से शुक्रवार को सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। दिन में सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर नहीं निकले। इसके साथ ही सर्द पछुआ हवा चलती रही। इसके कारण गलन भरी ठंड बढ़ गई। शाम होते ही कोहरा और घना हो गया। इसके कारण लोग ठंड से कांपते रहे। यही हाल शनिवार को भी रहा। सुबह से कोहरा और बदली छायी रही। धूप नहीं निकली और सर्द प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.