नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Apple अपनी लाइनअप में एक धांसू आईफोन मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी अपनी 20th एनिवर्सरी पर एक खास आईफोन लाने पर विचार कर रही है। ऐप्पल शायद ही कभी किसी बड़े मौके को बिना कुछ स्पेशल किए गुजरने देता है। 2027 में iPhone के 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस बात को लेकर पहले से ही काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी इस खास मौके पर क्या प्लान बना रही होगी। अब एक नई लीक में कुछ और जानकारी सामने आई है, और कम से कम डिस्प्ले के मामले में, यह ऐप्पल का बड़ा अपग्रेड होगा।सैमसंग के साथ मिलकर बना रहा खास डिस्प्ले गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, ऐप्पल एनिवर्सरी मॉडल के लिए सैमसंग के साथ मिलकर एक कस्टम डिस्प्ले पर काम कर रहा है। इसमें दो बातें खास है...