अयोध्या, नवम्बर 19 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी नहीं दूर हो सकी है। दस अक्टूबर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उनके सामने चिकित्सकों की कमी का प्रकरण उठा था। इसको लेकर उनके आश्वासन के बाद भी कमी दूर नहीं हो सकी है। सबसे ज्यादा दिक्कत अस्पताल में फिजिशियन की कमी होने से रहती है। जिला अस्पताल में स्वीकृत पद के सापेक्ष करीब आधे चिकित्सको की तैनाती है। जिसका असर यहां मरीजों को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं पर पड़ रहा है। लगातार विभागीय पत्राचार करने के बाद भी चिकित्सकों की कमी दूर नहीं हो सकी है। सीएचसी व पीएचसी से रेफर मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए आते है। इसमें मौसम के कारण आने वाली बीमारियां प्रमुख रुप से रहती है। गम्भीर बीमारियों के मरीज मेडिकल कालेज में इलाज के लिए जाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.