संभल, मई 17 -- मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक रविवार को मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में आयोजित हुई। बैठक की सदारत हजरत अल्लामा मौलाना कारी राशिद रजवी ने की। कमेटी ने बताया कि सम्भल समेत देश के विभिन्न इलाकों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। इसके आधार पर ऐलान किया गया कि 18 मई को माह की 30वीं तारीख होगी, जबकि 19 मई मंगलवार से नए महीने की शुरुआत मानी जाएगी। इसी हिसाब से ईद उल अजहा (बकरा ईद) 28 मई, जुमेरात को मनाई जाएगी। बैठक में क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली, मुफ़्ती शकील मिस्बाही, मुफ़्ती आलम नूरी समेत कई उलेमा और सामाजिक लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नहीं दिखा चांद, 28 मई को मनेगी बकरा ईद यह भी पढ़ें- नहीं दिखा चांद, 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद यह भी पढ़ें- रविवार को नहीं दिखा चांद, बकरीद 28 को

हिंदी हिन्...