सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर, संवाददाता। 29वें रमजान को इफ्तार के बाद इबातगारों ने नमाज अदा की और उसके बाद सभी की आंखें आसमान की तरफ उठ गईं। काफी देर तक चांद को देखने की कोशिश होती रही, लेकिन ईद का चांद नहीं दिखा। ऐसे में ईद अब शनिवार को मनाई जाएगी। जिसके बाद लोग फिर से ईद की तैयारियों मे जुट गए हैं। हालांकि ज्यादातर तैयारियां 29 वें रमजान तक पूरी हो जाती हैं। दूसरी तरफ एक बार फिर से अलविदा की नमाज पढ़ाई जाएगी। इससे पहले 13 मार्च को भी अलविदा की नमाज अदा की गई थी। दो-दो अलविदा होने से बच्चे बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें एक बाफ फिर से नए कपड़े पहनने का मौका मिल रहा है। वहीं, ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। लोगों ने कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी की। मस्जिदों में आज रमजान के आखिरी शुक्रवार (अलविदा) की नमाज अदा की जायेगी। ऐसे में मस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.