सिमडेगा, मार्च 23 -- जलडेगा, प्रतिनिधि।प्रखंड में टिनगिना पंचायत के सिलिंगा तुलसीबेड़ा गांव एक झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। जो सरकार के विकास के दावे तार तार कर रही है। गांव निवासी सुकरु होरो की पत्नी बिरसी होरो को रविवार की शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ शुरु हुई। लेकिन गांव तक गांव तक सड़क नहीं रहने के कारण समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो गया। सड़क के आभाव में गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच सकी। ऐसे हालत में स्थानीय ग्रामीणों ने प्लास्टिक की कुर्सी में ही बिरसी को बैठाया और कंधों के सहारे उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए कई किमी दूर स्थित सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद निजी वाहन की मदद से किसी तरह मरीज को सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया। यह दृश्य दर्दनाक के साथ साथ सिस्टम की लापरवाही को भी उजागर कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.