वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 12 -- लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक बार फिर विवाद सामने आया है। धर्मांतरण मामले के बाद अब बाल रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से अभद्रता और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 फरवरी को सात सदस्यीय विशाखा कमेटी का गठन किया। शुरुआती जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाल रोग विभाग में कार्यरत एक रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर अभद्र व्यवहार करने और मोबाइल फोन पर अनावश्यक व आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.