अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्यालय ही नहीं ग्रामीणांचल की बाजारों में मौजूदा समय में तम्बाकू उत्पादों की विक्री करने वालों की चांदी कट रही है। तम्बाकू के विभिन्न उत्पादों की मनमाने ढंग से कालाबाजारी करके इसके शौकीनों से अपने जेबें गरम कर रहे हैं बावजूद इसके सम्बंधित विभाग की कुंभकर्णी निद्रा भंग नहीं हो रही है। केन्द्र सरकार द्वारा तम्बाकू उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगा दिए जाने से इसके विक्री मूल्य में इजाफा होने के साथ सम्बंधित कम्पनी टैक्स बचाने के लिए इसका उत्पादन नाममात्र कम कर दिया है। तम्बाकू उत्पादों पर पूर्णतय: प्रतिबंध न करके महज सरकार ने युवाओं को नशे की लत से रोकने के लिए भले ही थोड़ा टैक्स बढ़ा दिया हो किन्तु इसका भरपूर फायदा दुकानदार व थोक विक्रेता उठा रहे हैं। गुटखा, बीड़ी एवं सिगरेट के प्रिंटरेट से अधिक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.