नहीं थम रहा प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला
गिरडीह, सितम्बर 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत हो रही है। ऐसा कोई महीना नहीं है जिसमें किसी मजदूर की मौत की खबर न आती हो। ताजा मामला धरगुल्ली का है। बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली निवासी प्रवासी मजदूर शिबू टुडू की मुंबई में मौत हो गई। बताया जाता है कि शिबू मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। शुक्रवार को अचानक उनकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव परिजनों के घर पहुंचे और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शव शनिवार दोपहर तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
मौतों के अन्य मामले इसी कड़ी में खेतको गांव के 36 वर्षीय संजय मिर्धा की 20 सितंबर को पुणे में मौत हो गई। वह परिवार का इकलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.