नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 14 नवंबर को इसे लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके अगले 24 घंटों में डिप्रेशन यानी अवदाब में तब्दील होने की आशंका है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस मौसमी सिस्टम के मजबूत होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और आसपास के समुद्री इलाकों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों का खतरा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अलग-अलग समुद्री क्षेत्रों के लिए 14 से 19 नवंबर तक चेतावनी जारी की है। हाला...