मुजफ्फरपुर, जनवरी 18 -- मुजफ्फरपुर के एतवारपुर ताज गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। आए दिन कुत्ते का झुंड लोगों पर हमला कर दे रहा है। रविवार सुबह घर के पीछे कचरा फेंकने गई एतवारपुर ताज निवासी मो. कयूम की पत्नी 45 वर्षीया आसमा खातून पर 15-20 कुत्तों ने एक साथ हमला बोल दिया। महिला की गर्दन, हाथ, पैर और पीठ समेत शरीर के 12 जगहों पर नोच कर लहूलुहान कर दिया। महिला वहीं पर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों के झुंड से अलग किया। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहां में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि आसमा घर की सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.