सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। शहर में कचरा जलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय डुमरा समेत कई इलाकों से लगातार कचरे में आग लगाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। खुले में कचरा जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं इसका सीधा और गंभीर असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके बावजूद न तो कचरा जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लग पा रही है और न ही जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिख रही है। बीते कई दिनों से शहर के विभिन्न मोहल्लों, सड़कों के किनारे, खाली जमीनों और कचरा संग्रहण स्थलों पर कचरे में आग लगाई जा रही है। सुबह और शाम धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। ठंड के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों का कहना है कि बड़ी मात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.