कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अवैध ढिबरा कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झुमरी तिलैया के समीप ढिबरा लदे एक ऑटो को जब्त किया। हालांकि टीम को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उक्त ऑटो इंदरवा जंगल से करीब 500 किलो ढिबरा लोड कर तिलैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग ने छापेमारी कर वाहन को पकड़ लिया। जब्त ढिबरा और ऑटो को विभागीय प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है।इस कार्रवाई में वनपाल प्रभारी छत्रपति शिवाजी, कुंदन कुमार, दुर्गा महतो, किशोर कुमार, पवन कुमार एवं गोपाल यादव समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.