महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लॉक के ग्राम चनकौली में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को प्रशासन की ओर से वार्ता का प्रयास किया गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद अनशनकारियों के प्रतिनिधि श्रीराम सैनी और अवधेश कुमार की डीएम से मुलाकात हुई। लेकिन बात नहीं बनी।ग्रामीणों का कहना है कि डीएम द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद चार सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने ब...