गढ़वा, जनवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड के बाद भी जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो रही है। शनिवार की रात मुख्यालय का तापमान सात डिग्री सेल्सियस था। यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित होने के कारण यात्रियों की आवाजाही रातभर होती है। उसके बाद भी किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दूर दराज की यात्रा करने वाले लोग कड़ाके की ठंड में खासे परेशान दिखे। शहर के व्यस्ततम चौराहा रंका मोड़ पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्रा करने वाले दर्जनों यात्री अलाव के अभाव में ठिठुर रहे थे। उनमें बुजुर्ग और बच्चों की परेशानी से लोग आक्रोशित भी दिखे। पटना जानेवाली की बस का इंतजार कर रहे 78 वर्षीय बसंत प्रसाद सिंह ने बताया कि रंका मोड़ में आमलोगों के लिए सार्वजनिक चेयरसीट लगानी चाहिए ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.