नहीं चालू हुआ नया पंप हाउस, पेयजल की समस्या
गंगापार, मई 23 -- पानी सप्लाई के लिए वर्षों से तैयार पंप हाउस में बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया। जिसके लिए नव निर्मित पंप हाउस से पानी की सप्लाई बाधित है। रामनगर गांव में एक पंप हाउस के खराब होने पर दूसरे स्थान पर बोर होने के बाद नया पंप हाउस भी बनकर तैयार है। वर्षों बीत जाने पर भी विद्युत कनेक्शन के अभाव में उक्त पंप हाउस अभी तक चालू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की माने तो उक्त नव निर्मित पंप हाउस को बने हुए दो वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक उसमें बिजली का कनेक्शन नही हो पाया है। जिसके कारण उक्त नव निर्मित पंप संचालित नही हो पाया। जिसके कारण ग्रामीणों को इस तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव और भाजपा नेता समाजसेवी मुकेश शर्मा ने शासन/प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.