नहीं चलेगा ये दोमुंहापन. SCO में राजनाथ सिंह ने लगा दी पाकिस्तान की क्लास? मुंह ताकते रह गए डिप्टी PM
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (20 अक्तूबर) को ताजिकिस्तान के दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की बैठक में पाकिस्तान का नाम लिए बिना दो टूक कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता और इससे निपटने में कोई दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जा सकते। सिंह ने आतंकवाद को "विकास के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक" बताया और कहा कि इससे न केवल लोगों की जान को नुकसान पहुंचता है, बल्कि निवेश और व्यापार पर भी बुरा असर पड़ता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार की मौजूदगी में सिंह ने कहा, "आतंकवाद समाजों को कट्टर बनाता है और हमारे युवाओं को उन अवसरों से वंचित रखता है, जिनके वे हकदार हैं।" सिंह ने कहा, "इसलिए, आतंकवाद को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.