बुलंदशहर, फरवरी 1 -- जनपद के विभिन्न स्थानों के निवासी ट्रेन में रोज सफर कर नौकरी कर रहे हैं। जिनको केंद्र सरकार के आम बजट से रेल का किराया घटने की उम्मीद थी। बजट में रेल का किराया नहीं बढ़ा, लेकिन सात हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनने से यात्रियों ने संतोष जाहिर किया है। खुर्जा से दिल्ली और नोएडा के लिए कई लोगों का रोज आवागमन होता है। नौकरी और व्यापार के लिए लोग रेल का सहारा ले रहे हैं। एसे रोज ट्रेन से आवागमन करने वाले लोगों को केंद्र सरकार के बजट से किराया कम होने सहित कई ट्रेनों के खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव मिलने उम्मीद थी, लेकिन दैनिक यात्रियों को निराशा मिली। वहीं सात हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर मिलने पर संतोष जाहिर किया। यह कॉरिडोर मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.