कन्नौज, अप्रैल 4 -- तिर्वा, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड के करसा रामपुर में संचालित आरोग्य मंदिर में डॉक्टर न बैठने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से वांछित होना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सरकार द्वारा करसा रामपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया था। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य था, लेकिन यह केन्द्र नियमित रूप से खुलता नहीं है। जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधाएं नहीं मिलती है। केन्द्र प्रभारी डॉ. निर्मल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य केन्द्र में तैनात प्रभारी का तबादला हो चुका है। जिससे आरोग्य केन्द्र समय से नहीं खुल पा रहा है। जल्द ही किसी प्रभारी की नियुक्ति कराई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का बेहतर उपचार मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.