प्रियंका शर्मा, अप्रैल 2 -- जल्द ही मरीजों और उनके परिजनों के लिए दवा का पूरा पत्ता (स्ट्रिप) खरीदने की मजबूरी खत्म हो सकती है। सरकार ऐसा नियम लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत मेडिकल स्टोर संचालकों को डॉक्टर के पर्चे में लिखी गई दवा की उतनी ही गोलियां देनी होंगी, जितनी जरूरत हो। यानी अब स्ट्रिप काटकर दवा बेचने की अनुमति दी जा सकती है। मामले से जुड़े दो वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस प्रस्ताव पर दवा नियामक भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की बैठक में चर्चा हो चुकी है और इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है। अभी ज्यादातर दवाएं 10 या 15 गोलियों की स्ट्रिप में मिलती हैं, जबकि कई बार मरीज को केवल 4-5 गोलियां ही लेनी होती हैं। दुकानदार स्ट्रिप काटकर देने से मना कर देते हैं। ऐसे में मरीज को पूरा पत्ता खरीदना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.