संभल, अप्रैल 20 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के मंगलपुरा निवासी शाहनवाज ने मामी मुम्ताज जहां निवासी मंगलपुरा और उनके भाई शहर के मोहल्ला कोट गर्वी निवासी अजीम के खिलाफ रुपये लेने के बाद बैनामा नहीं कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहनवाज का आरोप है कि मामी व उनके भाई ने मकान बेचने की बात कहकर उससे करीब 23 लाख रुपये ले लिए और स्टाम्प तैयार कराकर फरवरी महीने में रजिस्ट्री की रशीद भी कटवा ली, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय से चकमा देकर निकल गया। बैनामा कराने को कई बार कहा लेकिन वह न तो बैनामा करा रहे हैं और न ही रुपये लौटा रहे हैं। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी व पैसा हड़पने के आरोप में तीन पर मुकदमा रुपये मांनगे पर झूठे मुकदमा में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि मुम्ताज जहां और अजीम क...