फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- धूप की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार भी खासा गर्म रहा। दिन भर पड़ती तल्ख धूप से दीवारें एवं छत तपतपा उठती हैं तो रात में भी लोगों को राहत नहीं मिलती है। रात में भी तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं पहुंच रहा है। भयंकर गर्मी में कूलर एवं पंखे भी फेल नजर आ रहे हैं। हर कोई गर्मी से बेहाल है। जरूरी कार्य एवं नौकरीपेशा लोगों की छोड़ें तो अन्य लोग मौसम के मिजाज को देख घर से बाहर निकलने का साहस भी नहीं जुटा पा रहे हैं। फिरोजाबाद में पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपना असर दिखा रही है। यह भी पढ़ें- पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल अभी अप्रैल चल रहा है, लेकिन मई की दोपहर जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। रविवार का सवेरा भी तल्ख धूप के साथ हुआ। धूप की तपिश से लोग सुबह नौ बजे से ही परेशान होने लगे। यह भी पढ़ें- ...