नहीं कटी थी जीभ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बिसरा किया गया सुरक्षित
बाराबंकी, जून 27 -- टिकैतनगर। थाना अंतर्गत ग्राम खजुरी में गुरुवार की रात तंत्रमंत्र के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों ने मौलवी पर तंत्रमंत्र से हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि उसकी जीभ काटी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जीभ नहीं कटे होने की पुष्टि हुई है। साथ ही मृतक का बिसरा सुरक्षित किया गया है। टिकैतनगर थाना के खजुरी गांव निवासी सुकई गौतम (40) पुत्र रामधीरज गौतम की गुरुवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक के दौरान मौत हो गई थी। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर कोई और मौजूद नहीं था। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई और वह घर पर पहुंचे तब तक सुकई की मौत हो चुकी थी। मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने पहले आरोप लगाया था कि मृत्यु के दौरान उसकी जीभ कटी हुई थी शायद इसी वजह से उसके मुंह से खून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.