फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। फतेहपुर की माटी को सिरझुकाकर प्रणाम करती हूं, यहां सभी लोग मुझे दीदी पुकारते हैं, मैं इस मिट्टी का ऋण नहीं उतार सकती हूं। देश के सामने कई चुनौतियां हैं, इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। निष्ठा, सुचिता, संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाऊंगी। यह बात सोमवार को मनोयन के उपरांत जनपद प्रथम आगमन पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कही। शहर के एक होटल में साध्वी निरंजन ज्योति ने चिल्ली मोड़ से शहर तक भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़े ही विश्वास के साथ दी गई है मैं उसे निष्ठा व सुचिता संवेदनशीलता के साथ...