मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर। बापूधाम मोतिहारी जाने और आने के दौरान समस्तीपुर डीआरएम का सैलून 'चेतक' मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रुका। लेकिन, डीआरएम बाहर नहीं निकले। उन्होंने एरिया मैनेजर, स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ इस्पेक्टर को बारी-बारी से सैलून में बुलाकर बातचीत की। संभावना जतायी जा रही थी कि डीआरएम जंक्शन पर उतरेंगे और निरीक्षण भी करेंगे। इसको लेकर गोपनीय तरीके से तैयारी भी की गई थी। इस कारण प्रोटोकॉल के तहत एरिया मैनेजर, स्टेशन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य इंस्पेक्टर, आरपीएफ इंस्पेक्टर, दारोगा समेत करीब सभी शाखा के प्रभारी सैलून के पास खड़े थे। लेकिन, डीआरएम सैलून से बाहर नहीं निकले। यह भी पढ़ें- डीआरएम आज कर सकते हैं जंक्शन का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.