पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। सरकार जहां देश को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं जिले में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिला क्षय रोग केंद्र पर बीते करीब डेढ़ माह से सीवीनॉट मशीन के लिए आवश्यक कार्ट्रिज (कॉटेज) उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इससे टीबी संदिग्ध मरीजों की जांच प्रभावित रही। अब दो दिन पहले पूरनपुर स्थित ट्रूनॉट मशीन से जांच शुरू कराई गई है, जिससे मरीजों को कुछ राहत मिली है। जिला क्षय रोग केंद्र पर रोजाना काफी संख्या में संदिग्ध क्षय रोगी आते हैं। यहां पर पूर्व में जांच के सभी संसाधन मौजूद थे। लापरवाही के चलते यहां पर जांच के नाम पर खिलबाड किया जा रहा है। केंद्र पर सीवीनॉट मशीन से टीबी की सटीक और त्वरित जांच की जाती है। इसके माध्यम से दवा-प्रतिरोधी टीबी की भी पहचान संभव हो...