नहीं आया दूल्हा तो पड़ोसी संग मंडप में बैठी दुल्हन, ऐन मौके पर खुल गई पोल, फिर.
कौशांबी, जुलाई 13 -- यूपी के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान दूल्हे के नहीं पहुंचने पर एक दुल्हन पड़ोसी युवक के साथ मंडप में बैठ गई। इसी बीच परिजनों की नजर युवक पर पड़ी तो उसकी जमकर पिटाई की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली चली गई। वहीं, समाज कल्याण विभाग के अफसर शादी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। चर्चा रही कि युवती के परिजनों ने आधा दहेज देने का लालच देकर युवक को मंडप में बैठने के लिए राजी किया था। सैनी थाना क्षेत्र की एक युवती का निकाह रायबरेली जिले में तय हुआ है। 17 मार्च 2027 को निकाह होना है। इसके पहले ही युवती के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया। रविवार को सयारा स्थित गेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.