नहीं आया अभियोजन का गवाह, सुनवाई टली
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- लखीमपुर। खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में दर्ज कराये गये क्रॉस केस में सोमवार को सुनवाई थी। अभियोजन को 31 वें गवाह के रूप में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विधि विज्ञानी को पेश कर एफएसएल की रिपोर्ट को साबित कराना था। लेकिन गवाह हाई कोर्ट में व्यस्त होने की वजह से अभियोजन ने कोर्ट में अर्जी देकर गवाह पेश करने के लिए समय मांगा। जिला जज शिवकुमार सिंह ने अभियोजन की अर्जी स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख नियत कर दी।अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसानों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार और एक ड्राइवर की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इस घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज कराये गये थे। दो भाजपा कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.