नहीं आई एंटी रेबीज वैक्सीन, मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें
रुडकी, मार्च 24 -- सिविल अस्पताल रुड़की में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक नई खेप नहीं पहुंच सकी है। इससे कुत्ते के काटने के शिकार लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने के कारण मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से एआरवी खरीदनी पड़ रही है। इसकी कीमत 350 से 400 रुपये तक होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों की चिंता और बढ़ गई है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद समय पर एआरवी लगना बेहद जरूरी होता है, लेकिन अस्पताल में वैक्सीन न होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। रामनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके बेटे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। अस्पताल में वैक्सीन न मिलने पर उन्हें बाहर से इंजेक्शन खरीदना पड़ा, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.