भभुआ, मार्च 22 -- महापर्व के प्रथम दिन व्रतियों ने प्रसाद के रूप में शुद्ध घी व सेंधा नमक से तैयार चना की दाल, कद्दू की सब्जी व चावल किया ग्रहण आज ग्रहण करेंगे शुद्ध घी में चुपड़ी रोटी एवं नया गुड़ व चावल में बनी खीर छठ व्रत संपन्न कराने के लिए रिश्तेदार की महिलाएं भी पहुंची व्रतियों के घर (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भगवान भास्कर के प्रिय दिन रविवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैत छठ व्रत शुरू हो गया। इसका समापन बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। व्रति सोमवार को खरना का व्रत करेंगे। जबकि मंगलवार को प्रथम व बुधवार को द्वितीय अर्घ्य देकर पारण कर सूर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न करेंगे। व्रतियों ने नहाय-खाय के दिन शुद्ध घी व सेंधा नमक से बनी कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल तैयार कर उसे प्रसाद के र...