नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जीवित्पुत्रिका का त्योहार, आज उपवास
बोकारो, अक्टूबर 3 -- संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर बोकारो-चास के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। बोकारो शहर से लेकर चास, कसमार, चंदनकियारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जितिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुंदीबाद बाजार, जोधाडीह मोड़ सहित शहर के विभिन्न बाजारों में महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के लिए पूजन सामग्री, फल और सब्जियों की जमकर खरीदारी की। शनिवार को माताएं निर्जला उपवास रखेंगी, जबकि रविवार को पारण के साथ तीन दिवसीय पर्व का समापन होगा। शुक्रवार सुबह महिलाओं ने स्नान आदि कर पारंपरिक रूप से नहाय-खाय की रस्म पूरी की। इसके बाद घरों में पर्व की अन्य तैयारियां शुरू हो गईं। बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.