गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा, हिटी। सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। छठ महापर्व को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी उल्लास का वातावरण है। व्रती सुबह से ही नहाकर नहाय खाय का प्रसाद तैयार करने में लग गए। प्रसाद तैयार होने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर उसे ग्रहण किया। उसके साथ ही व्रतियों का छठ महापर्व को लेकर निर्जला उपवास शुरू हो गया। सोमवार को खरना का प्रसाद व्रती ग्रहण करेंगे। उसके बाद 36 घंटे का व्रती निर्जला उपवास रखेंगे। नहाय खाय का प्रसाद के तौर पर अरवा चावल का भात, चना का दाल व लौकी की सब्जी बना उसे ग्रहण किया। छठ महापर्व को लेकर चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। छठ के त्यौहार को लेकर व्रतियों सहित सभी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिला मुख्यालय में छठ महापर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.