नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ, खरना आज
मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नियम-निष्ठा का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरू हो गया। हर ओर भक्ति और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। व्रतियों ने गंगा में स्नान कर सूर्य भगवान और छठी मैया का स्मरण किया तथा पूरे विधि-विधान के साथ कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। छठ पर्व शुरू होने के साथ ही पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। जिन घरों में पर्व हो रहे हैं, साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। छठी मैया के गीतों से वातावरण गूंज रहे हैं। छठ पर्व को लेकर सूप, डलिया की खरीदारी हो रही है।छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना पूजन किया जाएगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास में रहकर शाम को पूजा-अर्चना कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगी। महापर्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.