गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सूर्योपासना व आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सोमवार को व्रती महिलाएं खरना का व्रत करेंगी। नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का अनुष्ठान शुरू हुआ और महिलाएं घरों में अनुष्ठान की तैयारी में जुट गई है। इधर चैती छठ को लेकर अरगाघाट छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, सिहोडीह छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों की साफ-सफाई में लोग जुट गए हैं। रविवार को बाजार में श्रद्धालुओं ने सूप-दउरा की भी खरीदारी की। रविवार से घरों में छठी मैया की गीत सुनाई देने लगी। चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर रविवार को विधि-विधान के साथ व्रतियों ने पूजा-पाठ किया। नहाय खाय को लेकर छठ व्रती स्नान करने के बाद अपने-अपने घरों में प्रसाद बनाती दिखी। नहाय-खाय को लेकर व्रतियों ने स्नान के बाद कद्दू,चने की दाल व चावल तैयार ...