रांची, मार्च 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा सहित खूंटी जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ चैती छठ महापर्व की शुरुआत हुई। श्रद्धालु व्रतियों ने पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ व्रत आरंभ किया। सुबह स्नान के बाद व्रतियों ने पान के पत्ते, सुपारी और अक्षत सूर्य देव को अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पर्व के मंगलमय समापन के लिए देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। पूजा के उपरांत व्रतियों ने नेम-निष्ठा के साथ पीतल के पात्र में कद्दू, चने की दाल और चावल से प्रसाद तैयार किया। देवताओं को अर्पित करने के बाद व्रतियों ने कद्दू-भात ग्रहण किया। व्रतियों के परिवारजनों और परिचितों ने भी प्रसाद के रूप में कद्दू-भात ग्रहण किया। खरना अनुष्ठान आज, तैयारी शुरू:चैत्र माह में होने वाला छठ व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है, इसके बावजूद बड़ी स...