नहाय-खाय के साथ छठ व्रत शुरू
मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ ही आरंभ हो गया। पहले दिन व्रतियों ने स्नान पूजन कर अरवा चावल का भात, अरहर की दाल तथा लौकी की सब्जी बनाकर सपरिवार खाया। वहीं छठपूजा के दूसरे दिन सोमवार को खरना रूपी अनुष्ठान सम्पन्न किया जाएगा। खरना को लेकर दिन में निराहार रहकर सायंकाल गोधूलि वेला में मिट्टी के चूल्हे पर बनी हुई रोटी के साथ साठी चावल, गाय के दूध एवं गुड़ से बनी खीर तथा केला, आदी, मूली और अन्य ऋतुफल आदि का केला के पत्ता पर नैवेद्य (नेवज) लगाकर प्रसाद लेने का विधान है। चैती छठ का सायंकालीन अर्घ्य व्रती मंगलवार को देंगी। वहीं बुधवार पच्चीस मार्च को प्रात:कालीन उदित सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती पारण करेंगी। उक्त जानकारी मर्हिषनगर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.