नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू, खरना आज
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नहाय-खाय के साथ रविवार से सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। इससे पहले सुबह में व्रतियों की भीड़ बूढ़ी गंडक के आश्रमघाट, अखाड़ाघाट, सिकंदरपुर सीढ़ी घाट और संगम घाट पर स्नान-पूजा के लिए उमड़ी। व्रतियों ने स्नान के बाद भगवान सूर्य का पूजन किया। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भर सुहाग की सलामती की कामना की। इसके साथ ही खरना और प्रसाद बनाने के लिए व्रतियों ने गेहूं धोकर सुखाया।व्रतियों ने स्नान के बाद घर में पूजा कर कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरबा चावल की भात खाकर महापर्व की शुरुआत की। नहाय-खाय के दिन शहर में कद्दू की कीमत आसमान छू रही थी। वहीं, सोमवार को पूरे दिन उपवास के बाद व्रती शाम में खरना पूजन करेंगी और खीर, गेहूं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.