किशनगंज, मार्च 22 -- पौआखाली, एक संवाददाता। आस्था और लोक परंपरा के महापर्व चेती छठ का शुभारंभ रविवार को पौआखाली क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर व्रतियों ने सुबह से ही घरों की साफ-सफाई कर पवित्र वातावरण में स्नान कर भगवान सूर्य की उपासना का संकल्प लिया। नहाय-खाय के दिन व्रतियों ने शुद्ध और सात्विक भोजन के रूप में कद्दू-भात तथा चने की दाल ग्रहण की। इस प्रसाद को ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों ने चार दिनों तक चलने वाले कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत की। पूरे क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। छठ व्रतियों ने बताया कि यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के मंगल के लिए किया जाता है। आने वाले दिनों में खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा।

हिंदी हिन्द...